गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, फिरोजाबाद के दो युवक तेज बहाव में डूबे

मंडल मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/  जनपद संभल में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद से आए श्रद्धालुओं के समूह के दो युवक गंगा स्नान करने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गंगा का तेज बहाव होने के कारण दोनों युवक संतुलन खो बैठे और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ आए श्रद्धालुओं ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक स्नान के लिए गंगा में उतरे थे, लेकिन अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए। देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतने और गहरे पानी में न जाने की अपील की गई है।

इस घटना से मृतक/लापता युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोताखोरों द्वारा युवकों की तलाश लगातार जारी है।