• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • Major Organizational Expansion at BJMTUC: Brahma Kumar Singh Appointed State General Secretary for Uttar Pradesh

BJMTUC में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, ब्रह्मा कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव

नई दिल्ली। भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ निवासी ब्रह्मा कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह की अनुशंसा तथा कार्यकारी अध्यक्ष सनत आचार्य की सहमति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा ने यह नियुक्ति की। संगठन ने ब्रह्मा कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव के साथ-साथ ऑल इंडिया कैज़ुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का प्रभारी भी बनाया है। वे अगले आदेश तक दोनों दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संगठन की ओर से इस नियुक्ति की सूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया तथा भारत सरकार के मुख्य श्रम आयुक्त को भी प्रेषित की गई है।

ब्रह्मा कुमार सिंह की नियुक्ति पर BJMTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव तारा पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक पाण्डेय सहित संगठन के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा तथा श्रमिकों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी करेगा।