• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad: Mirza Danish Alam, Director of Modern Public School Cricket Academy, Achieves Prestigious BCCI Coaching Qualification

मुरादाबाद: मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के संचालक मिर्जा दानिश आलम ने हासिल किया बीसीसीआई का बड़ा कोचिंग खिताब

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा 

मुरादाबाद शहर के सीनियर युवा क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर मिर्जा दानिश आलम ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। कोलकाता में बीसीसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट कोचिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अब वे उच्च स्तरीय बीसीसीआई कोच की मान्यता भी प्राप्त कर चुके हैं। कोलकाता में क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रेनिंग कोर्स में देशभर के कई प्रदेशों से वरिष्ठ खिलाड़ियों और कोचों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट कोचिंग की बारीकियों, आधुनिक तकनीक, फिटनेस और खिलाड़ियों के मानसिक विकास पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया

मिर्जा दानिश आलम मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी, दिल्ली रोड के संचालक हैं और पिछले कई वर्षों से मुरादाबाद के युवाओं को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। दानिश ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और इस कोर्स से उन्हें खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी दानिश ने कहा, "इससे पहले भी मैंने कई कोर्स किए हैं। मेरे पास ICC फाउंडेशन कोर्स, लेवल-1 कोर्स, बैटिंग स्पेशलिस्ट कोर्स, IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से लेवल-1 और बैटिंग स्पेशलिस्ट कोर्स, न्यूट्रिशन कोर्स और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोर्स का अनुभव है। अब लक्ष्य है कि आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच का खिताब भी हासिल करूं।" उन्होंने मुरादाबाद में क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मुरादाबाद और आसपास संचालित कई अकादमियों में अनुभवी और प्रमाणित कोचों की कमी है। "मेरा उद्देश्य सिर्फ ट्रॉफी जीतवाना नहीं है। मैं चाहता हूं कि बच्चों को सही तकनीक, अनुशासन और वैज्ञानिक प्रशिक्षण मिले, ताकि जब वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाएं तो उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।" दानिश ने कहा कि बीसीआई का यह कोर्स उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब वे अकादमी में आधुनिक ड्रिल, फिटनेस प्लान और पोषण संबंधी मार्गदर्शन को भी शामिल करेंगे। समाजसेवी प्रांशु जोशी ने

अकादमी के खिलाड़ियों और अभिभावकों ने दानिश की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि इससे मुरादाबाद से और अधिक प्रतिभाएं निकलकर देश का नाम रोशन करेंगी।