काशी विश्वनाथ मंदिर की अन्नपूर्णा रसोई में पीएनजी आपूर्ति शुरू |

गेल इंडिया लिमिटेड ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति शुरू कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह मंदिर क्षेत्र की पहली रसोई है जिसे पीएनजी से जोड़ा गया है। करीब 9 दिनों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच पाइपलाइन बिछाकर आपूर्ति शुरू की गई। अब तक रसोई में प्रतिदिन करीब 15 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग होता था, जिससे हर महीने लगभग 450 सिलेंडरों की खपत होती थी।

पीएनजी से रसोई संचालन अधिक सुरक्षित, किफायती और सुगम होगा। साथ ही, इससे क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में आसपास के उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा।