प्रेस विज्ञप्ति
अटल पार्क में प्रवेश शुल्क एवं झूलों पर लगाए गए शुल्क को समाप्त कराने की मांग, विधायक मनीष असीजा को सौंपा गया ज्ञापन
फिरोजाबाद
राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में आज नगर विधायक मनीष असीजा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया पन में मांग की गई कि फिरोजाबाद का अटल पार्क जनता के टैक्स के धन से निर्मित एक सार्वजनिक पार्क है ऐसे में पार्क में प्रति व्यक्ति ₹10 का प्रवेश शुल्क तथा बच्चों के झूलों, भूलभुलैया एवं अन्य मनोरंजन सुविधाओं पर लगाए गए शुल्क को तत्काल समाप्त किया जाए। संगठन का कहना है कि यह व्यवस्था आम नागरिकों, विशेषकर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रही है
ज्ञापन में अटल पार्क को प्रदेश की जनता के लिए पूर्णतः निःशुल्क घोषित करने, पार्क के रखरखाव, सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यवस्था नगर निगम द्वारा अपने बजट से सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों की नियमित तैनाती की मांग भी की गई
संगठन ने यह भी मांग उठाई कि सार्वजनिक पार्कों में जनविरोधी एवं मनमाने शुल्क लागू करने वाले संबंधित अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा प्रदेश के सभी नगर निकायों को निर्देशित किया जाए कि जनता के धन से निर्मित सार्वजनिक पार्कों में अनावश्यक शुल्क न लगाया जाए
राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का कहना है कि अटल पार्क किसी निजी संस्था की संपत्ति नहीं, बल्कि जनता के धन से निर्मित सार्वजनिक धरोहर है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इसका उपयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री से जनहित में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया इस अवसर पर विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, आनंद शर्मा, आरिफ खान, असलम परवेज, गौरव शर्मा, सर्वेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।