• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur Police on alert for August 15th, increased surveillance at hotels, railway station, and roadways*

15 अगस्त को लेकर रामपुर पुलिस अलर्ट, होटल-रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बढ़ाई निगरानी

सीओ अभिषेक व सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने पुलिस टीम के साथ किया सुरक्षा निरीक्षण

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर रामपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्राधिकारी अभिषेक एवं सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई। अधिकारियों ने होटल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। होटल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं डॉग स्क्वायड के साथ की गई चेकिंग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वायड की मदद से भी संदिग्ध स्थानों और सामान की जांच की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई की जाए संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर सीओ अभिषेक और थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि शहर में लगातार गश्त बढ़ाई जाए तथा होटल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस ने लोगों से भी अपील की कि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है और इसे शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रामपुर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।