राष्ट्र ध्वज का सम्मान करें, जनजागृति अभियान की शुरुआत

लखनऊ/वाराणसी। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना विद्यार्थियों में जागृत करने के उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के अनेक विद्यालयों में ‘राष्ट्र ध्वज का सम्मान करें' जनजागृति अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया  इस अभियान के अंतर्गत समिति द्वारा विद्यालयों में प्रधानाचार्य को ज्ञापन दिया गया और साथ ही छात्रों को राष्ट्रध्वज का महत्व, ध्वज संहिता और उसके सम्मान के नियमों की विस्तृत जानकारी दी । छात्रों को बताया गया कि तिरंगा हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का प्रतीक है । इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है । अभियान के दौरान छात्रों से राष्ट्रध्वज को शुद्ध एवं सम्मानपूर्वक फहराने, उसके अपमान को रोकने हेतु बताया गया । अभियान को विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं छात्रों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ ।