• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Savory snacks, sweets, and soft drinks distributed to Kanwariyas visiting Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे कांवरियों को बांटी नमकीन, मिठाई और शीतल पेय

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे कांवरियों को बांटी नमकीन, मिठाई और शीतल पेय

वाराणसी। श्रावण मास में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल ‘न्याय मंच’ की ओर से जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर पहुंचे कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को नमकीन, मिठाई, पानी और जलजीरा वितरित किया गया आयोजकों के अनुसार करीब 5 से 6 हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए। श्रावण मास में काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए यह जनसेवा कार्य किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश जैनके साथ अध्यक्ष सोनालाल सेठ, महामंत्री महेश चन्द माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित राजेश सेनी, केशरी नन्दन उपाध्याय, पवन मोदी, मनोज चौरसिया, सुमन मिश्रा, राकेश गिरी एवं आवेश कुमार सेठ विजय पांडे, सुरेश सेठ, नन्द लाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से श्रावण मास की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।