कोर्ट की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा।

केजरीवाल के वायरल वीडियो पर सख्त रुख। कोर्ट रूम रिकॉर्डिंग हटाने का आदेश Delhi High Court ने बड़ा कदम उठाते हुए Delhi Police को निर्देश दिया है कि Arvind Kejriwal की कोर्ट में दलील देते हुए वायरल हो रही अनधिकृत वीडियो क्लिप्स तुरंत हटाई जाएं। अदालत ने साफ कहा है कि कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग और उसका सोशल मीडिया पर प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस मामले में सभी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरअसल, 13 अप्रैल को केजरीवाल ने एक्साइज पॉलिसी केस में जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा से रिक्यूजल की मांग करते हुए खुद कोर्ट में दलील रखी थी, जिसके बाद उनके वीडियो तेजी से वायरल हो गए। अब हाई कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है