सड़क और नाली निर्माण न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

सड़क और नाली निर्माण न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

किशनपुर/फतेहपुर  विकासखंड विजयीपुर की ग्राम पंचायत रामपुर के मजरा वलीपुर रमसगरा में सड़क और नाली का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। समस्या के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग उठाई ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव का निरीक्षण कर शीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन भी किया जाएगा।