संत सिरोमणि अमर शहीद संत कँवर राम साहिब का 141वां जमनोत्सव मनाया

लखनऊ। हिन्द सिंध के संत कँवर राम साहिब का आज 141वां जनदिवस है, जिसे पूरा सिंधी समाज बड़े धूम धाम से मनाता है।

इस अवसर पर आज गुरु माता दयाली देवी सेवा मण्डल व सखी बाबा युवा मंडल के सोजन्य से संत कँवर राम चौराहा, आलमबाग मे पूरे दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इसके साथ मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया. जिसमे 40 रक्तदाताओ ने अपना रक्तदान किया। सुबह 10.00 शिव शांति संत आसुदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर साईं मोहन लाल साहिब व साईं हरीश लाल साहिब जी के कर कमलों द्वारा भंडारा का सुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर साईं मोहन लाल साहिब ने संत कँवर राम साहिब के किये गए सेवा, सत्संग, परोपकार पर प्रकाश डाला।

संस्था के मुख्य कार्यकर्ता प्रीतम वलेचा ने जानकारी दी के ये भंडारा विगत 20 वर्षो से संत कँवर राम साहिब जी  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे लगाया जाता है, जिसमे पूरा सिंधी समाज बढ़ - चढ़ कर अपनी भागीदारी करता है। भंडारा पूरे दिन सुबह 10.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक चलाया जाता है जिसमे लगभग 10000 लोग भंडारा प्रसाद प्राप्त करते हैँ।

इस अवसर पर कई समाज सेवक, प्रशाशनिक लोग, समाज के गणमान्य वयक्ति उपस्थित थे जिनमे मुख्य रूप से आनंद द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष, बीजेपी, माननीय मुकेश शर्मा, विधायक, सुरेश चंद तिवारी , पूर्व विधायक,  हरशरण लाल गुप्ता, अध्यक्ष आपरेटिव बैंक पियूष दीवान, सभाषद,  नानक चंद लखमानी, पूर्व राज्य मंत्री,

सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी, वरिष्ठ समाज सेवक,  हरीश मलानी, सतेंद्र भावनानी,  सतीश अठवानी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस पुनीत सेवा कार्य को  संस्था के सदस्य  विनय मलानी, हंस राज मनवानी, संतोष कुकरेजा, श्याम केशवाणी, भीषण दौलतानी, अजीत जोगी, अनूप चेनानी, भरत चेनानी, कन्हैया लाल, दयाल दास आदि सदस्य सेवा कार्यों को सुचारु रूप से चला रहे थे।