ग्राम पंचायत बसिंघा में श्रीवास्तव ग्रुप के आवास में आयोजित संगीत मयी श्री मद भागवत कथा में
कथा व्यास राष्ट्रीय संत रूपकृष्ण शास्त्री ने कुसुम लता वीरेन्द्र श्रीवास्तव को कथा श्रोता बनाकर सप्त दिवसीय संगीत मयी कथा सुन्दर रसपान करा रहे हैं
चतुर्थ दिवस की कथा में कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के पावन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि आधुनिकता के दौर में समाज दिग्भ्रमित हो रहा है जो घातक है हमें सनातन संस्कृति की ओर वापस लौटना होगा
कथा व्यास ने राजा बलि के चरित्र का वर्णन करते हुए रघुवंश के प्रतापी राजाओं का वर्णन कर भगवान श्री राम के पावन जन्म की कथा को सुनाया कथा व्यास ने यदुवंश का वर्णन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन किया