• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Independence Day was celebrated with great enthusiasm in Patrakarpuram, with the tricolor hoisted with pride.

पत्रकारपुरम में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा।

नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पुरुषोत्तम चतुर्वेदी महामंत्री पत्रकार पुरम विकास समिति। वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पत्रकारपुरम कॉलोनी स्थित पार्क में पत्रकारपुरम विकास समिति की ओर से भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ,परिजनों एवं एवं कालोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में तिरंगा शान से लहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारे अधिकारों का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। महामंत्री पुरुषोत्तम चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर बलिदानियों के त्याग एवं संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कॉलोनी परिसर में देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। प्रमुख रूप से सर्व श्री डॉ अरविंद सिंह,अजय राय, ए के राय, एस के मेहरा, प्रदीप सिंह, एडवोकेट शिव प्रकाश सिंह मिथिलेश प्रकाश द्विवेदी रामदयाल,डा विजय नारायन सिंह,दशरथ सिंह,जगधारी ,वरुण सिंह अवनीश उपाध्याय प्रकाश द्विवेदी मोहम्मद शाहिद आसिफ मोहम्मद सरफराज आर्यन यादव आदि उपस्थित थे।