कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटा इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सृष्टि
वाराणसी। श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी सृष्टि की ओर से सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-1 पर कांवड़ यात्रियों के लिए सेवा एवं जलपान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों को फलाहार, मिठाई, बिस्किट, नमकीन और पानी की बोतलें वितरित की गईंक्लब की अध्यक्ष प्रियंका यादव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से आने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा क्लब की ओर से हर वर्ष की जाती है। तपती यात्रा के बीच जलपान मिलने से कांवड़ यात्रियों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दी सेवा कार्य में क्लब की सदस्या स्नेहा, यामिनी, शशि, सोनिया, स्नेह भसीन, छवि, राशि, सुनीता, वंदना, सुधा, जयंती और सरोजिनी सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांगी टंडन, मंजुलिका बर्मन एवं शिल्पी ओमर का विशेष सहयोग रहा।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा का यह प्रयास मानवता, श्रद्धा और समर्पण की भावना को दर्शाता है।