वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के 46वें दिन आदिविशेश्वर वार्ड का निरीक्षण किया। क्षेत्र में गंभीर सीवर समस्या और बारिश में जलभराव की शिकायत पर उन्होंने जलकल अधिकारियों की नाराजगी जताते हुए आयुक्त वाराणसी मंडल, नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल से वार्ता कर स्थायी समाधान के निर्देश दिए विधायक ने टूटी पटिया, जाम गली-पिट और टेढ़े विद्युत खंभों को दुरुस्त कराने को कहा। गली मरम्मत कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने स्वयं कुदाल चलाकर लेयरिंग की जांच की। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पार्षद इंद्रेश सिंह सहित नगर निगम, विद्युत विभाग के अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।