नराकास वाराणसी को राष्ट्रीय स्तर पर राजभाषा सम्मान

वाराणसी। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, अंचल कार्यालय वाराणसी के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बैंक एवं बीमा, वाराणसी को वर्ष 2025-26 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ श्रेणी’ में राष्ट्रीय स्तर पर राजभाषा सम्मान मिला। 15 सितंबर को नवी मुंबई स्थित सिडको प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हिंदी दिवस एवं अखिल भाषा राजभाषा सम्मेलन में सम्मान प्रदान किया गया नराकास की ओर से अध्यक्ष मिथलेश कुमार, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा वाराणसी तथा सदस्य सचिव रामू तिवारी ने सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की सचिव अंशुली आर्या, मुख्य आयकर आयुक्त प्रयागराज मीनाक्षी सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कल्याण कुमार, इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक अजय कुमार श्रीवास्तव, आईएएएस एवं महालेखाकार कोहिमा वरुण अहलुवालिया तथा इंडियन बैंक की मुख्य महाप्रबंधक वी.एन. माया मौजूद रहीं।