36 साल की सेवा यात्रा को किया याद, रोटरी नॉर्थ ने पूर्व अध्यक्षों को किया सम्मानित

वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ का 36वां स्थापना दिवस रविवार को रोहनिया स्थित लेमन ट्री होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में क्लब की सेवा यात्रा और उपलब्धियों को याद करते हुए पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ वर्तमान सत्र के अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया को एनएन दुबे द्वारा रोटरी कॉलर पहनाने के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष पूनम गुलाटी, सह मंडल अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा, पूर्व मंडल अध्यक्षों, सह मंडल अध्यक्षों एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया क्लब के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की 36 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, गणेश अग्रवाल, डॉ. शिवजी गुप्ता, एनके द्विवेदी, अतुल जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार राय, डॉ. नीलम गुप्ता, राजेश भार्गव, एनएन दुबे, इंद्रसेन सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश जैन, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. राकेश जायसवाल, रत्नेश जैन, नीरज अग्रवाल एवं रुचि भार्गव को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा कार्यों को भी याद किया गया पूर्व मंडल अध्यक्ष बीडी गुजराती, हरि मोहन सहाय, संजय अग्रवाल, एजी प्रशांत नागर तथा क्लब के सह मंडल एवं डीजीआरएच संजय गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। वरिष्ठ सदस्य सीके त्रिवेदी एवं सचिव डॉ. राकेश जायसवाल ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया समारोह में पूर्व अध्यक्षों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन रोली अग्रवाल एवं अतुल भालोटिया ने संयुक्त रूप से कियाइस अवसर पर दीपक माहेश्वरी, सपना खंडेलवाल, वर्षा श्रीवास्तव, हर्ष अग्रवाल, वंदना गुप्ता, डॉ. डॉली श्रीवास्तव, सुभाष जैन, अरविंद जायसवाल, डॉ. अनूप मिश्र, जगदीश राय, डॉ. राजीव शुक्ला, मनीष अग्रवाल, डॉ. राकेश मोहन, चित्रा मिश्र, राकेश रस्तोगी, सीमा शुक्ला, स्वाति अग्रवाल, वंदना जायसवाल, संजीव बोस, विनोद गुप्ता, एसके अग्रवाल, राधा अग्रवाल, शिवि राय, डॉ. मोनिशा सिंह सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। अंत में निर्वाचित अध्यक्ष विजय केसरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।