धाता ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने संजय सिंह* _नामांकन जांच में शौष्ठव त्रिपाठी का पर्चा निरस्त, संजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित_

खखरेरू/फतेहपुर*  विकास खंड धाता के भीमपुर स्थित मैरिज हॉल में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव कराया गया। नामांकन जांच के बाद संजय सिंह को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया चुनाव प्रक्रिया दोपहर दो बजे शुरू हुई। जिले से पर्यवेक्षक बलराम सिंह की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, आशीष यादव, शैलेंद्र अवस्थी और विनीत कुमार ने प्रक्रिया पूरी कराई। अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह और शौष्ठव त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। जांच के दौरान शौष्ठव त्रिपाठी का नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद संजय सिंह एकमात्र वैध प्रत्याशी रह गए, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि वह शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। चुनाव में ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।