पुलिस अधीक्षक, द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ नवनिर्मित पुलिस ऑफिस का किया गया उद्घाटन ।
नए पुलिस ऑफिस का उद्घाटन में नहीं दिया गया पत्रकारों को निमंत्रण पत्रकारों ने खोया अपना स्वाभिमान पुलिस की करते रहते हैं जी हजूरी
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर /पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर की उपस्थिति में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ नवनिर्मित पुलिस ऑफिस का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं नागरिकों के लिए अधिक सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए । उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।