वाराणसी। गंगा दशहरा के अवसर पर अस्सी घाट पर ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ न्यास, काशी एवं श्रीकुल पीठ के तत्वावधान में “माँ गंगा प्राकट्य उत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान हजारों साड़ियों से माँ गंगा को चुनरी अर्पित की गई और घाट “हर-हर गंगे” व “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में श्री श्री 1008 सचिंद्रनाथ महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गंगा भगीरथ विश्वगुरु काशी सम्मान” देने की घोषणा की। आयोजन में कल्कि पीठाधीश्वर पूज्य कल्कि राम जी महाराज सहित कई संत एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
सायंकाल 56 भोग, भव्य गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।