लखनऊ, 26 मई। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल की ओर से आज, चौथे बड़े मंगल के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। भंडारे में उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक वातावरण का आनंद लिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजन स्थल पर सेवा, भक्ति एवं सद्भावना का सुंदर वातावरण देखने को मिला। विद्यालय की डायरेक्टर सरिता जायसवाल तथा प्रधानाचार्या अनुपम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट अजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।