लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग होगी। एलडीए की इस पहल का उद्देश्य शहर वासियों को एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है, जिससे सामूहिक उत्साह और खेल के प्रति जुनून को बढ़ावा मिलेगा। 

दर्शक खुले वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के माध्यम से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। एलडीए द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रसारण के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। 

इस सुविधा को शुरू करने के लिए कल रात आईपीएल मैच की स्क्रीनिंग का ट्रायल रन किया गया, जो की पूरी तरह सफल रहा।