रामपुर में गणेश चतुर्थी की धूम, घर-घर विराजे गणपति महाराज

भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ शहर, मंदिरों में आकर्षक सजावट के बीच गूंज रहे भजन-कीर्तन*

*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*

रामपुर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर पूरे रामपुर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। शहर में जगह-जगह गणपति महाराज की विधि-विधान से स्थापना की गई है। घर-घर गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं बड़े-बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है मंदिर परिसरों में रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट के बीच गणपति महाराज भव्य दरबार में विराजमान हैं। सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त परिवार सहित पहुंचकर गणपति महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं 🎶 बड़े कलाकारों के भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़े कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मधुर भजनों और गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए गणपति महाराज की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं  दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु गणपति महाराज के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” के जयकारों से रामपुर का माहौल पूरी तरह गणेशमय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी के जीवन से बाधाएं दूर कर सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

 गणपति बप्पा मोरया • मंगलमूर्ति मोरया