खखरेरु/फतेहपुर बीती रात आए तेज बारिश और आंधी-तूफान ने क्षेत्र के कोट गांव में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और बारिश के चलते किसान मो. सफी के घर की करीब 100 फीट लंबी दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे किसान को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
कोट गांव निवासी किसान मो. सफी पुत्र वली मो. ने बताया कि गिरी हुई दीवार से सटे तीन दरबे बने हुए थे, जिनमें मुर्गा-मुर्गी और बतख पालन किया जा रहा था। देर रात आए तेज तूफान के दौरान दीवार अचानक गिर गई, जिससे लगभग 50 से अधिक मुर्गे और करीब 20 बतख दब गईं।
किसान के अनुसार तूफान थमने के बाद जब मलबा हटाकर तलाश की गई तो एक भी मुर्गा या बतख नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि सभी मलबे में दब गए या तेज हवा के कारण इधर-उधर चले गए।
गनीमत यह रही कि दीवार से सटी बंधी दर्जनों बकरियां बाल-बाल बच गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। किसान ने बताया कि इस आपदा में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मकान की छत और कमरों में भी बड़ी दरारें आ गई हैं, जिससे घर गिरने का खतरा बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में खागा एसडीएम अभिनीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार किसान की हर संभव सहायता की