• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • In the course of the special enforcement campaign conducted as per the government's intention against illegal mining, illegal transportation and overloading in the district.

जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध शासन की मंशानुरूप संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में

रामपुर उत्तर प्रदेश/ जिलाधिकारी, अजय द्विवेदी एवं  पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा  द्वारा जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों तथा उत्तराखण्ड-उत्तर प्रदेश सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण एवं सघन भ्रमण किया गया ।

भ्रमण के दौरान सीमा क्षेत्र से उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की गहन एवं प्रभावी चेकिंग कर उनके समस्त अभिलेखों, रायल्टी, आई0एस0टी0 तथा खनिज भार का परीक्षण किया गया । जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग अथवा बिना वैध अभिलेखों के परिवहन करता हुआ नहीं पाया गया ।


निरीक्षण के दौरान विभिन्न चेक प्वाइंटों पर तैनात राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति का भी सत्यापन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खान अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन, अवैध परिवहन अथवा ओवरलोडिंग की गतिविधियां संचालित न होने पाएं । 

निर्देशित किया गया कि प्रवर्तन कार्यवाही पूर्ण सतर्कता, प्रभावशीलता एवं निरंतरता के साथ संचालित की जाए तथा सीमा क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित एवं सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए ।