मुरादाबाद कटघर पुलिस ने सक्रिय वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलासा!

मंडल मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद में थाना कटघर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश यादव उर्फ भोले, देव यादव, अनिल यादव और विनीत यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी कर कम कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। बरामद वाहनों में कटघर, सिविल लाइंस, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।