45+ हीटवेव तापमान में ग्रीष्मावकाश के बावजूद जनगणना ड्यूटी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी कराने के बदले में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश स्वीकृत करने हेतु उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रांतीय महामंत्री -कुॅंवर जीत इलाहाबादी ने माननीय महारजिस्ट्रार जनगणना आयुक्त भारत, माननीय राज्यपाल महोदया,माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय माध्यमिक शिक्षा मंत्री, माननीय महानिदेशक स्कूल शिक्षा, माननीय अपर मुख्य सचिव, माननीय जिलाधिकारी वाराणसी एवं माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजकर निवेदन किया है।
जैसा कि ज्ञात है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश चल रहा है, परंतु जनगणना 2027 के राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं प्रत्येक रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी लग जाने के कारण शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे शिक्षक बहुत दुःखी और परेशान हैं।