गणेश उत्सव को लेकर पिंपल टोला मंदिर सभागार में बैठक आयोजित
अतुल गुप्ता के निर्देशन में हुई बैठक, आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के पिंपल टोला स्थित मंदिर सभागार में आगामी गणेश उत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन अतुल गुप्ता के निर्देशन में किया गया, जिसमें गणेश उत्सव को श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई बैठक में गणेश उत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने कहा कि गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा बैठक में उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही उत्सव के दौरान व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया अतुल गुप्ता ने कहा कि गणेश उत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाएं और धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखें बैठक के अंत में गणेश उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा को और विस्तार दिया जाएगा।