• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Sakka-e-Sakina' Mourning Observance on August 10 in Ardali Bazar; Procession of Maula Abbas's Taboot to be Held

सक्का-ए-सकीना का मातम 10 अगस्त को अर्दली बाजार में, निकलेगा मौला अब्बास का ताबूत

सक्का-ए-सकीना का मातम 10 अगस्त को अर्दली बाजार में, निकलेगा मौला अब्बास का ताबूत

वाराणसी। मुहर्रम के बाद 26 सफर के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अगस्त (सोमवार) को अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी हाता में एजाज़ अब्बास एवं एस.एम. जाफर के आवास पर रात्रि 8 बजे से सक्का-ए-सकीना का मातमी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हसन मेहंदी कब्बन ने बताया कि मजलिस का शुभारंभ तफ़सीर जौनपुरी की सोज़ख़ानी से होगा। इसके बाद प्रो. अज़ीज़ हैदर, शाद सीवानी एवं जैन बनारसी पेशख़ानी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नबील हैदर करेंगे मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम मौलाना नदीम असगर संबोधित करेंगे। मजलिस के उपरांत मौला अब्बास का ताबूत एवं अलम का मातमी जुलूस निकाला जाएगा, जो मास्टर जहीर हुसैन के इमामबाड़े में जाकर सम्पन्न होगा इस अवसर पर मेज़बान अंजुमन इमामिया, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन सदाए अब्बास के साथ ही अंजुमन सिपाहे हुसैनी, भनौली सादात (सुल्तानपुर) द्वारा नौहा-ख़्वानी एवं मातम पेश किया जाएगा।