मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर/ तहसील/ बिलासपुर/श्रीमद गोस्वामी तुलसीदास जयंती महापर्व एवं ज्ञान यज्ञ के(त्रिदिवसिये)36बांआध्यात्मिक संत सम्मलेन का शुभारम्भ बड़ी ही धूमधाम के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर मोहल्ला साहूकारा में हुआ। प्रातःसात बजे मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए ततपश्चात शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। सर्वप्रथम तुलसीदास जी की प्रतिमा को बड़े ही सुन्दर ढंग सजे हुए वाहन में विराजित की गई। श्री सनातन धर्म मदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद पाठक , कथा वाचन के लिए बाहर से पधारे वक्ता पंडित पुरुषोत्तम तिवारी पंडित राजेंद्र मिश्रा पंडित अखिलेश उपाध्याय एवं मंदिर समिति के महामंत्री योगेश कुमार अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालुओं के साथ तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। धर्म ध्वजा के पीछे बैंड बाजे के साथ महिलाएं बड़े ही मनोहारी रूप से भजन कीर्तन में श्री रामायण जी की चैपाइयों का गुणगान करते हुए एवं सुंदर सुंदर भजन गाकर चल रही थीं। शोभा यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर(बडा) से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मोहल्लों जैसे साहूकारा ,रस्तोगी ,जैन मंदिर गुप्ता चौक काली माता मंदिरसे घूमती हुई मंदिर प्रांगण पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा का अनेकों स्थानों पर तुलसीदास जी की प्रतिमा का तिलक पूजा आदि की गई। जगह-जगह पर तुलसीदास जी की प्रतिमा का एवं वक्ताओं का फूलों से स्वागत सम्मान दक्षिणा आदिसे किया गया।श्रद्धालुओं ने तुलसी जी की प्रतिमा की आरती की। यात्रा के दौरान जल भी वितरित किया गया। तत्पश्चात तुलसी दास जी की प्रतिमा को मंदिर प्रांगण स्थित सत्संग भवन में स्थापित किया गया। समारोह का शुभारम्भ सीधी मध्य प्रदेश से से पधारे पंडित श्री राजेंद्रमिश्रा जी कबीरधाम छत्तीसगढ़ से पधारे मानस पराग पंडित पुरुषोत्तम तिवारी कबीर नगर से पधारे पंडित अखिलेश उपाध्याय ने तुलसी पूजन एवं दीप प्रजव्वलन किया।महामंत्री योगेश कुमार अग्रवाल ने कथा वाचकों का आभार व्यक्त किया एवं जानकारी दी कि आगामी तीन दिवस तुलसीदास जयंती की कथा वाचन रोज़ प्रातः एवं रात्रि आठ से ग्यारह बजे तक होगा। अंत में आरती व प्रशाद वितरण हुआउपस्थित श्रद्धालुओं में हरिओम अग्रवाल रामाधार अग्रवाल ,आदर्श अग्रवाल , संजीव अग्रवाल विवेक अग्रवाल शुभम अग्रवाल विनय अग्रवाल अतिन अग्रवाल संचित अग्रवाल पंकज अग्रवाल मयंक अग्रवाल राजीव अग्रवाल अरविंद अग्रवाल विवेक अग्रवाल पराग अग्रवाल पंकज अग्रवाल शुभम अग्रवाल मुदित गोयल संजय अग्रवालप्रवीण अग्रवाल पवन कुमार नीरज अग्रवाल शैलेंद्र अग्रवाल दीपक अग्रवाल अजय अग्रवाल पीयूष अग्रवाल रुद्रांश महेश्वरी डॉक्टर बलविंदर सिंह आदि का सहयोग रहा एवं महिलाओं में श्रीमती रिचा अग्रवाल रेखा अग्रवाल करुणा अग्रवाल प्रीति अग्रवाल अनीता अग्रवाल डिंपल अग्रवाल कल्पना अग्रवाल रति अग्रवाल वंदना अग्रवाल रानी अग्रवाल साधना अग्रवाल आदि रहे