मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
रामपुर/, जिसमें प्रतिदिन सुमिरन, ध्यान, भजन किया जाएगा |
गुरु पूर्णिमा पर जयपुर में हुये सतसंग में बाबाजी ने बताया कि आगे बहुत खराब समय आ रहा है, भगदड़ मचेगी, बीमारियां फैलेंगी | *"भगदड़ मचने वाली है, अब कुछ होने वाला है, वक्त बदलने वाला है, कलयुग जाने वाला है, सतयुग आने वाला है।"*
लेकिन क्या ऐसे ही चला जाएगा कलयुग? नहीं, अभी देख लेना आप, भागेंगे लोग। विदेशों से भी भागेंगे और भारत से भी भागेंगे, वह समय आ रहा है। एक से एक बीमारियां परेशान करेंगी। देश-विदेश में ये जो देश की व्यवस्था चलाने वाले हैं, इन्हें नींद नहीं आएगी कि पता नहीं कब कहां क्या हो जाए? लेकिन अगर साधना में सब लोग लग जाएंगे तो राहत मिल जाएगी। इन सबसे बचने और बचाने के लिए सभी जिलों में साधना शिविर का अभियान चल रहा है | *सतगुरु की दया से साधना करके जीवात्मा को अपने घर अर्थात प्रभु के पास पहुँचाना ही असली धर्म है, यही सनातन धर्म है |*
जिला कमेटी ने बैठक कर साधना शिविर को सफल बनाने की योजना बनाई ताकि अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके |
*बैठक में सदस्य भूकन लाल मौर्य ने बताया गणेश धर्मशाला, शाहबाद रोड, ज्वालानगर में कल 8 अगस्त को प्रातः 7 बजे से साधना शिविर प्रारंभ होकर 21 अगस्त को इसका समापन होगा | जिला स्तरीय साधना शिविर में जो लोग बैठेंगे उन्हें ज्यादा दया मिलेगी |* बैठक में रामरतन, कुँवरसेन, बाबूराम, होरीलाल, आनंदी प्रसाद, एल पी मौर्य, रघुवीर सिंह, सोमपाल आदि थे |