कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को मिलेगी मानद ‘कर्नल कमांडेंट’ की उपाधि

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को मिलेगी मानद ‘कर्नल कमांडेंट’ की उपाधि

12 अगस्त को मुख्य भवन में होगा अलंकरण समारोह, एनसीसी देगा गार्ड ऑफ ऑनर

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, वाराणसी ‘बी’ की ओर से मानद ‘कर्नल कमांडेंट’ की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए 12 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन स्थित सभागार में गरिमामय अलंकरण समारोह आयोजित होगा समारोह में एनसीसी कैडेटों द्वारा कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद सैन्य परंपरा एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप उन्हें मानद कर्नल कमांडेंट के पदचिह्न एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे। समारोह में एनसीसी के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहेंगे कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, मंच, अतिथि व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलानुशासक प्रो. जितेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और भारतीय ज्ञान-परंपरा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों का विशिष्ट संगम है इस दौरान ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पंजियार, लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश वीरौशन, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकरण वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षित छाबड़ा सहित विश्वविद्यालय एवं एनसीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।