• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • 201 couples performed Rudrabhishek at JSK's Panchamrit Utsav; grand conclusion to take place this evening.

JSK के पंचामृत उत्सव में 201 दंपतियों ने किया रुद्राभिषेक, आज शाम होगा भव्य समापन

वाराणसी, जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय 'पंचामृत उत्सव 2026' के तीसरे दिन रविवार को 201 दंपतियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कर बाबा का जलाभिषेक एवं दर्शन-पूजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने किया।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि पंचामृत उत्सव समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा के समन्वय का प्रतीक है तथा JSK पिछले 16 वर्षों से सेवा को ही पूजा मानकर कार्य कर रहा है।

उत्सव का भव्य समापन रविवार शाम 6 बजे स्वतंत्रता भवन में होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में लगभग एक हजार परिवारों के शामिल होने की संभावना है।