वाराणसी। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सी 4 एजुकेयर द्वारा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य स्टूडेंट मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा तथा आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर शंकर मुरलीधरन, जी एन आई ओ टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन से प्रोफेसर चंद्रकांत सिंह तथा डी वी एस यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर मनीष प्रतीक ने छात्रों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल और तकनीकी ज्ञान, विशेषकर ए आई अत्यंत आवश्यक हो गया है।