रामपुर/शाहाबाद। उत्तर प्रदेश रामपुर जनपद की तहसील शाहाबाद स्थित चीनी मिल ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सुशासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए दूर-दूर से आए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सेना बलदेव सिंह औलख सूर्य प्रकाश पाल का विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ख्यालीराम लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद घनश्याम लोधी अर्जुन रस्तोगी राजीव मांगलिक शाहबाद विधायक राजबाला एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी अतिथिगण सभी मौजूद रहे।जिसमें कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना की और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।