• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Congress protest at district headquarters, photographs of Modi-Yogi and Dharmendra Pradhan burnt.

कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, मोदी-योगी व धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्र फूंके।

वाराणसी, 25 मई। भाजपा द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पुतला दहन किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्र फूंककर विरोध जताया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। नेताओं ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी दमनकारी राजनीति से डरने वाली नहीं है।

इसके बाद महोबा की दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये सहायता देने की मांग की गई।