• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Divisional workshop on the digital learning platform concluded under the Pandit Deendayal Upadhyaya Mega Training Campaign.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न

रामपुर /उत्तर प्रदेश/ रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं मिल्क नगर मंडल प्रभारी श्री अर्जुन रस्तोगी ने मिलक ब्लॉक परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यशाला में श्री अर्जुन रस्तोगी ने मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा विभिन्न अभियानों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्राप्त होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।,उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी संगठन की प्रेरणा हैं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

कार्यशाला में विजयपाल राजपूत, दुर्गेश गंगवार, राजीव गंगवार, प्रदीप कुमार, आदेश सक्सेना, सोमपाल राठौर, सैया सक्सेना, दिनेश पांडेय, देवेंद्र सिंह राजपाल एवं मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग एवं प्रशिक्षण से जोड़कर संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।