रामपुर/ उत्तर प्रदेश/ रामपुर/लायंस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके कार्यालयों पर जाकर सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने उन्हें फ्रेमयुक्त प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनके सामाजिक सरोकारों, उत्कृष्ट व्यावसायिक सेवाओं तथा जनकल्याण के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन के. एल. खुराना** ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी ईमानदार सेवाएँ समाज की प्रगति और विश्वास की नींव को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना लायंस क्लब की सेवा भावना का अभिन्न अंग है।,कार्यक्रम के अंतर्गत चार्टर्ड अकाउंटेंट ,सीए अमन अग्रवाल*,एवं सीए सागर अग्रवाल,को सम्मानित किया गया। वहीं डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ. प्रशांत*डॉ. रेनम अग्रवाल,डॉ. हसीब अहमद सिद्दीकी*,डॉ. कृतिका अग्रवाल* तथा डॉ. हैदर अली खान* को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान के लिए क्लब के कोषाध्यक्ष लायन अमित शर्मा*लायन अश्विनी पाहवा लायन राजीव अग्रवाल,, *लायन रवीन्द्र गुप्ता, तथा लायन जगन्नाथ चावला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक शुक्ला एवं अवधेश सिन्हा ने भी सहभागिता कर सम्मान समारोह की गरिमा बढ़ाई।
लायंस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर ने सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर समाज सेवा की कामना की। क्लब ने भविष्य में भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने एवं जनहित के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
जारीकर्ता*लायन शोभित। गुप्ता सचिव लायंस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर