कवि इंद्रजीत निर्भीक: भरत-भूषण तिवारी सामाजिक युवा क्रांति वीर थे -

गाजीपुर जिला अंतर्गत नगसर हाल्ट थाना एवं रेलवे स्टेशन से  पश्चिम असांव में भोजपुर , बिहार में सामाजिक क्रांति वीर भरत भूषण तिवारी की रक्षक के रूप में सेवारत पुलिस द्वारा निर्मम हत्या किए जाने पर नुक्कड़ सर्वदलीय कैंडल दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रामगोपाल तिवारी लड्डू ने किया। लगभग तीन दर्जन बच्चे बूडडे और नवजवानों ने बिहार पुलिस की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, सत्ताधारी दलों के समक्ष राजनेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि आम जनता के धैर्य का नाजायज़ फायदा उठाते हुए। क्रूरता पूर्वक प्रताड़ना का क्रम बंद होना चाहिए। इस तरह के घृणित कृतियों में लिप्त लोगों को फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करके 3 महीने के अंदर फांसी या उम्र कैद की कठोर सजा देने का प्रावधान होना चाहिए।

ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू ने कहा कि मानवतावाद को कायम रखने के लिए न्यायपालिका के नियमों का अनुपालन करते हुए शासन प्रशासन को अवैधानिक ढंग से जुल्म नहीं करना चाहिए। आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहना चाहिए। 

ग्रामीणों ने भरत भूषण तिवारी अमर रहे, भरत भूषण तिवारी के हत्यारों को फांसी दो- फांसी दो, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र को जिंदाबाद रखने का आह्वान किया।