वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार पर काशी विश्वनाथ सहित नगर के नौ प्राचीन शिवालयों में होने वाले पारंपरिक जलाभिषेक को लेकर रविवार को पांडेयपुर-खजूरी स्थित संजय यादव के आवास पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई पर चर्चा की गई।
समिति अध्यक्ष लालजी चन्द्रवंशी ने बताया कि वर्ष 1932 से चली आ रही यह परंपरा इस वर्ष 94वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि यादव बंधु विश्व कल्याण की भावना के साथ बाबा विश्वनाथ सहित नौ शिवालयों में परंपरागत जलाभिषेक करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राधे कृष्ण संजय यादव ने की, संचालन आयुष्मान चंद्रवंशी तथा धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा यादव ने किया। बैठक में समिति पदाधिकारी, वरिष्ठ यादव बंधु एवं युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे।