• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • A grand celebration of "Retired Teachers' Felicitation Ceremony" was organised by the Teachers' Association of Shri Jai Narayan Mishra College in the Seminar Hall.Press release.

सेमिनार हॉल में श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के शिक्षक संघ द्वारा "सेवानिवृत्त शिक्षक अभिनंदन समारोह" का भव्य आयोजन

दिनांक: 09 अप्रैल 2026

आज दिनांक 09.04.2026 को प्रातः 11 बजे महाविद्यालय के नवीन भवन स्थित सेमिनार हॉल में श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के शिक्षक संघ द्वारा "सेवानिवृत्त शिक्षक अभिनंदन समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जय नारायण मिश्र पी. जी. महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के कुल 24 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।


सम्मानित शिक्षकों में प्रो. अटल बिहारी मिश्रा, प्रो. एस. डी. द्विवेदी, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. मीता साह, प्रो. डी. के. अवस्थी, प्रो. सरिता चौहान, प्रो. एस. के. राय, प्रो. आर. सी. तिवारी, प्रो. ए. के. अवस्थी, प्रो. एम. एस. गोयल, प्रो. सलिल चंद्रा, प्रो. एस. एल. ए. खान, प्रो. सन्निवेश मिश्रा, प्रो. किरन सिंह सेंगर, प्रो. तारा सिंह, प्रो. राजेश कुमार तिवारी, प्रो. सरल अवस्थी, प्रो. एस. एन. बाजपेई, प्रो. डी. एन. दानी, प्रो. एस. डी. शर्मा, प्रो. अर्चना शर्मा, प्रो. रेनू श्रीवास्तव, प्रो. राघवेंद्र मिश्रा एवं प्रो. रामबचन शामिल रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसे शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष और विज्ञान संकाय के प्रभारी प्रो. एस. पी. शुक्ला ने प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी शिक्षकों से आपसी मतभेदों को दूर कर प्रेम एवं सद्भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. एस. डी. शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सदैव सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहकर संस्था एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. बलवंत सिंह द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. के. शुक्ला ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।


धन्यवाद ज्ञापन कला संकाय के प्रभारी प्रो एस. सी. हजेला ने किया। इस समारोह में विभिन्न विभागों के विभाग प्रभारी  प्रो. एस. के. चौहान, प्रो. ए. सी. द्विवेदी , प्रो. आर. के. पाण्डेय, प्रो. अजय मिश्रा तथा आई.क्यू.ए.सी. की संयोजक प्रो. भारती पाण्डेय सहित महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।