• Home
  • Uttarakhand
  • Haridwar
  • A memorandum protesting the Ketan murder case was submitted to the City Magistrate under the leadership of Tirath Pal Ravi.

केतन हत्या कांड के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन तीरथ पाल रवि के नेतृत्व मे दिया

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग हरिद्वार जिला अध्यक्ष तीरथ पाल रवि के नेतृत्व मे के केतन हत्या काण्ड के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी तब से जाति के नाम अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं विभिन्न स्थानों पर हत्या हो रही है इस मौके पर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा  भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं शासन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इसी के तहत केतन हत्या काण्ड हुआ है उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय दलित छात्र केतन लाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।


इस घटना के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:घटना का कारण: केतन (दलित समुदाय) और दूसरे गांव की एक नाबालिग लड़की (सवर्ण समुदाय) के बीच कथित प्रेम संबंध था, जिसका लड़की के परिवार वाले विरोध कर रहे थे।मामला: आरोप है कि लड़की के परिजनों ने साजिश रचकर रात को केतन को धोखे से अपने घर बुलायाऔर हत्या कर दी गई वहां पहुंचने पर लड़की के पिता और परिवार के सदस्यों ने केतन और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी को एक कमरे में बंद कर दिया और पूरी रात लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा।अस्पताल ले जाते समय केतन की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और उन्होंने कहा केतन के परिवार को कम से कम 50 लाख की आर्थिक मदद सरकार करे और दोनों परिवार को एक एक नौकरी दिया जाए और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण बालेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी जी कैलाश प्रधान जी भंवर सिंह जी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत जी मनोज धनगर जी प्रवीण कुमार गैसवाल जी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे