रामपुर शहर के मोहल्ला झंडा में श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मोहल्ले का माहौल भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे।जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए और बालाजी महाराज के जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया। वहीं श्रद्धालुओं ने बाबा के साथ-साथ बाबालिन बुलाकी राम का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।जन्मोत्सव के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।