वाराणसी राष्ट्रीय सनातन संघ की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को वाराणसी कैंट स्थित मानसरोवर होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन चर्चा हुई। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंडल एवं जिला स्तर के मुख्य पदाधिकारियों ने भी सहभाग किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे, राष्ट्रीय सलाहकार बृजभूषण ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव, मुख्य राष्ट्रीय महासचिव अजय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश इकाई से प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव गुलाबचंद जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक सौरभ कुमार, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल पांडे ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अनुशासित होकर संगठन को आगे बढ़ाना ही मुख्य उद्देश्य है। प्रत्येक जनपद और तहसील स्तर तक संगठन की पहुंच बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में सामाजिक सरोकार, सेवा कार्य और सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर भी रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि आपदा की स्थिति में संगठन तत्काल राहत कार्य करेगा। साथ ही युवाओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का अधिक उपयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजनाथ पांडे उर्फ मुलई गुरु, मंडल सचिव अनिल मिश्रा, गाजीपुर जिला अध्यक्ष विकास राय, जौनपुर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, वाराणसी जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, महासचिव प्रदीप पांडे, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह, मुख्य महासचिव घनश्याम पांडे, गौरव सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।