रामपुर। तहसील सदर के ग्राम पंजाब नगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का गहन अवलोकन किया तथा उपस्थित कृषकों से संवाद कर उन्हें हुई क्षति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र किसान को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल विस्तृत, वैज्ञानिक एवं पारदर्शी सर्वेक्षण कर क्षतिग्रस्त फसलों का यथार्थ एवं निष्पक्ष आकलन सुनिश्चित किया जाए। यह भी निर्देश दिए कि सर्वेक्षण रिपोर्ट शीघ्रातिशीघ्र प्रस्तुत की जाए, जिससे शासनादेशों के अनुरूप पात्र कृषकों को समयबद्ध ढंग से मुआवजा प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ संपादित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रह जाए एवं राहत कार्य प्रभावी रूप से धरातल पर परिलक्षित हो।