• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • IPL betting racket busted in Aligarh, police nab major bookie, this is how the betting was done

अलीगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा बुकी, ऐसे लगता था सट्टे वाला दाव

बुकी मोबाइल ऐप्स के जरिए हाईटेक तरीके से सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स और मोबाइल डेटा को कब्जे में ले लिया है, जिसमें कई बड़े लेन-देन के खुलासे हुए हैं।अलीगढ़ के थाना देहली गेट पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के काले कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।  पुलिस ने 1 अप्रैल की रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक कुख्यात बुकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकदी और सट्टेबाजी के पुख्ता सबूत बरामद हुए हैं।