सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कर सेवा कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सचिवाल योजना भवन सभागार में आज दोपहर में आयोजित हुआ। 

जिसमें मुख्य अतिथि सतीश कुमार पाण्डेय(अध्यक्ष, जवाहर भवन–इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ), विशिष्ट अतिथि अर्जुन देव भारती, विशिष्ट अतिथि, सुशील कुमार बच्चा के सानिध्य में उत्तर प्रदेश सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितो में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ओर महामंत्री सुजीत कुमार आर्य ने कर्मचारियों की मूल भूत समस्याओं ओर मांगो को शीघ्र निराकरण करने की बात कही। अजय कुमार दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष ने आयोजन में पूरा समर्पण के साथ सहयोग किया।कार्यक्रम का संचालन रमन पांडे ने किया।