राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भंडारे के माध्यम से दिया गंगा जमुनी का सन्देश

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा कैम्प प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में जैष्ठ मास के चौथे मंगलवार पर सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया  जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जॉय बनर्जी का स्वगात पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सुन्दरकाण्ड की प्रति भेंट करके की. तत्पश्चात एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या मे भक्तों ने प्रशाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कमरुद्दीन जुगनू, सदस्य, राज्य हज समिति (अल्पसंख्यक मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार ) औऱ धर्मेंद्र सिंह, पार्षद, न्यू हैदरगंज वार्ड 2, रामू पूरी, मुख्य महंत, श्री बुधेश्वर महादेव मंदिर, धीरज बाबा, महंत, बुधेश्वर मंदिर, सुदीप द्विवेदी, संपादक आवाज मंच, अरविन्द सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ,शादाब अली, महानगर अध्यक्ष लखनऊ,दीपक बाजपाई,अंकिता सिंह का स्वागत भी सुंदरकांड की प्रति दे कर किया गया. सभी ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने भण्डारे में उपस्थित समाज के सभी वर्गों से आये हुए गण मानयों का आभार प्रकट किया.