• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The meeting of the United Industry Trade Board was concluded at Lucknow Kamalapur, Bijnor Road.

लखनऊ कमलापुर, बिजनौर रोड पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से सूरज यादव को कमलापुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही शुभम यादव, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सरबजीत यादव, मनीष यादव, अनुराग यादव ,पंकज कुमार को संगठन का सक्रिय सदस्य बनाया गया।

बैठक के दौरान संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिलेंद्र शर्मा, लखनऊ मंडल अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, मंडल महासचिव मनीष सिंह, जिला सचिव पवन कुमार पांडे तथा बिजनौर इकाई के संगठन मंत्री शिवम गुप्ता, सचिव अभिषेक शर्मा  योगेश कुमार शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा सहित  व्यापारी एवं पदाधिकारी  उपस्थित रहे।