विद्याधर पाठक अध्यक्ष तो वीरेन्द्र त्रिपाठी महामंन्त्री निर्वाचित |

राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मेसिस्ट संघ उ०प्र० का चुनाव सम्पन्न

लखनऊ। राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी फार्मेसिस्ट संघ उ०प्र० का चुनाव गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल अमीनाबाद लखनऊ मे चुनाव अधिकारी डा० राम कृपाल  उप निदेशक आयुर्वेदिक सेवाएँ उ०प्र० द्वारा आज सम्पन्न कराया गया। जिसमे निम्न प्रान्तीय पदाघिकारी विजयी घोषित किये गये।  

विद्याधर पाठक 398 मत पा कर प्रान्तीय अध्यक्ष पद पर विजयी हुए और आनन्द सिहं को 232 तथा राम मनोहर दूवे को 20 मत कुल मत 653 पड़े थे और 6 मत अवैध इसी प्रकार बीरेन्द्र त्रिपाठी 248 मत पाकर महामंन्त्री पद पर विजयी हुए। 

बनारसी दास को 192 मत रघुपति को 85 राम नरेश तिवारी को 89 मत 6 मत अवैध और  महेन्द्र शुक्ला 342 मत पाकर बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए और श्याम बाबू यादव को 255 मत तथा तारिक यूनानी भाई को 43 मत मिले 8 मत अबैध संजय त्रिपाठी 266 मत पा कर प्रान्तीय कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए और 254 मत पा कर  अखिलेश कुमार वर्मा दूसरे स्थान पर तीसरे स्थान पर वेद प्रकाश पाठक को 124 मत तथा 9 मत अवैध आडिटर पद एवं सयुक्त मंत्री पद के पी पान्डेय दलीप कुमार शुक्ला निर्विरोध चुने गये प्रांतीय अध्यक्ष विद्याधर पाठक ने नई कार्यकारिणी को बहुत बहुत बधाई और  सभी का शुभकामनाएं दिया।